बेटे के जन्म के बाद भारत लौटीं अनुष्का शर्मा, सिर्फ पपाराजी को दिखाई बेटे की एक झलक, यहां देखे ये वायरल तस्वीरें!

Anushka Sharma is Back to India With Akaay Kohli

एक्ट्रेस और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा एक लंबे समय के बाद फिर से स्वदेस लौट आई है। माना जा रहा है की अपने बेटे अकाय कोहली के जन्म के बाद वह पहली बार बॉम्बे आई है। अकाय के साथ ही उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर वामिका और पति विराट कोहली के साथ स्पॉट किया गया।

हालांकि, इस दौरान देखा गया कि एक्ट्रेस पैपाराजी के सामने पोज देने से बचती रहीं। उन्होंने फोटोग्राफर्स को अपने बेटे अकाय को दिखाते हुए सभी से कहा कि वे उनके बेटे की तस्वीरें न लें. उन्होंने यह भी वादा किया कि जब बच्चे आसपास नहीं होंगे तो वह पोज जरूर देंगी। मशहूर पैपाराजी विरल भयानी ने यह जानकारी हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।

यहां देखे कुछ वायरल तस्वीरें-

लंदन में हुई अनुष्का के डिलीवरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा के दूसरे बच्चे का जन्म लंदन में हुआ है। पिछले महीने वायरल हुई कुछ तस्वीरों में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को बेटी वामिका के साथ एक रेस्टोरेंट में भी देखा गया था। माना जा रहा है कि अनुष्का ने इस साल जनवरी में लंदन की यात्रा की थी। जिसके बाद 15 फरवरीको उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

आपको बता दें की आईपीएल के चलते जहां विराट पहले ही भारत लौट आए थे, तो वहीं अनुष्का आज यानि 16 अप्रैल को अपने देश लौटी है।

2017 में विरूष्का ने की थी शादी

बतात्ते चलें की इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाने वाले अनुष्का और विराट दिसंबर 2017 में एक इटली में शादी रचाई थी। एक्ट्रेस फिल्म जीरो की रिलीज के बाद अभी तक बड़े परदे पर नज़र नहीं आई है। हालांकि ऐसा माना जा रहा था की वह भारतीय महिला क्रिकेटर की बायोपिक में काम करेंगी, लेकिन फिल्म की रिलीज़ से जुड़ी कोई भी अपडेट अभी तक सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *