चुंबन न केवल प्यार, बल्कि विज्ञान भी! यहां जानें Kiss के बारे में ये मजेदार और दिलचस्प तथ्य।

Interesting Facts About Kissing

हम सभी जानते हैं कि किस (kiss) प्यार की अभिव्यक्ति है। हालांकि ऐसा भी कहा जाता है कि, किस से संबंधित कई वैज्ञानिक अध्ययन, रिपोर्ट्स और विश्व रिकॉर्ड है, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे।

एक चुंबन में 30 अलग-अलग मांसपेशियों का उपयोग होता है। जब आप अपने पार्टनर को किस करते हैं, तो यह आपको आराम देने और दिमाग को शांत रखने में मदद करते है। साथ ही यह तनाव को कम करने में भी असरदार है। ऐसे में आज हम आपको किसिंग से जुड़े कुछ ऐसे रोचक तथ्य बताएंगे जिनसे आप शायद ही परिचित होंगे। तो आइए जानते है-

Interesting Facts About Kissing | चुंबन के बारे में रोचक तथ्य

1 . इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है

आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं, लेकिन जब आप चुंबन करते हैं, तो आप एक-दूसरे के मुंह से बैक्टीरिया के संपर्क में आते हैं जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्युनिटी को बढ़ावा देते हैं।

2. मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है

जब हम चुंबन करते हैं तो हमारे शरीर के हार्मोन और न्यूरोट्रांसमीटर वॉशिंग मशीन की तरह घूमने लगते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को भी तेज करता है और आपके मुंह, दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखता है। इससे दांत मजबूत होते हैं।

3. कैलोरीज बर्न होती है

आपको जानकार हैरानी हो, लेकिन एक सामान्य किस से प्रति मिनट 6.4 कैलोरी बर्न हो सकती है। एक इमोशनल किस प्रति मिनट 20 कैलोरी तक जला सकता है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि यह तैराकी, जिसमें प्रति मिनट 12 कैलोरी बर्न होती है, और रस्सी कूदने से बेहतर है।

4. ब्लड प्रेशर को काम करता है

चुंबन आपको तनाव से मुक्ति दिलाता है और रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। शरीर में कुल 12 कपाल तंत्रिकाएं होती हैं, जिनमें से 5 चुंबन के दौरान सक्रिय होती हैं, और 112 मुद्रा संबंधी मांसपेशियां शामिल होती हैं। तेज़ दिल की धड़कन मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन प्रदान करती है। जिसके आपका ब्लड प्रेशर कम होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *