International Women’s Day: PM Modi का महिलाओं को तोहफा, महिला दिवस पर घटाई LPG सिलेंडर की कीमत

PM Modi's gift to women, LPG cylinder price reduced on Women's Day

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की कटौती की जाएगी। इस निर्णय से देश के लाखों परिवारों का खर्च काफी कम होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इंटरनेशनल महिला दिवस पर एलपीजी सिलेंडर के रेट में कटौती का ऐलान किया है। उनका ट्वीट था कि आज महिला दिवस पर हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपए की छूट देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इससे महिलाओं का जीवन आसान होगा और करोड़ों परिवारों का खर्च भी कम होगा। यह पूरे परिवार का स्वास्थ्य को सुधरेगा, जो पर्यावरण को भी बचाएगा।

क्या होगी LPG गैस सिलेंडर की कीमत?

दिल्ली में LPG सिलेंडर की कीमत अब 903 रुपये है, जो की अब घटकर 803 रुपये हो जाएगी। वहीं चंडीगढ़ में सिलेंडर 812.50 रुपए, लखनऊ में 850 रुपए, भोपाल में 809 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और कोलकाता में 829 रुपए हो जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी का यह निर्णय पूरे देश में लागू होगा। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले दिन ही उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर की कीमतों पर 300 रुपए की छूट को अगले एक साल तक बरकरार रखने का निर्णय लिया था। सभी सामान्य सिलेंडर खरीदारों पर 100 रुपये प्रति सिलेंडर की छूट मिलेगी। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश में लगभग 32.5 करोड़ एलपीजी कनेक्शन हैं। पिछले दस वर्षों में, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत लगभग दस करोड़ सिलेंडर दिए गए हैं।

PM मोदी ने सभी महिलाओं की दी शुभकामनाएं

PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। उनका कहना है कि हम महिलाओं की ताकत और साहस का जश्न मनाते हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उनकी उपलब्धियों को महत्व देते है। शिक्षा, उद्यमिता, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में प्रयासों के माध्यम से हमारी सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने को प्रतिबद्ध है। यह पिछले दस वर्षों में हमारी उपलब्धियों से भी स्पष्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *