Holika Dahan 2024: होली पर होगा साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें भद्रा काल समय व अन्य महत्वपूर्ण तथ्य!

Holika Dahan 2024- Date and Time

होली भारत के लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष होलिका दहन का पर्व फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वही चैत्र कृष्ण प्रतिपदा, यानी होलिका दहन (holika dahan 2024) के अगले दिन रंगों से होली जाती है। इसे धुलण्डी (Dhulandi 2024) के नाम से भी जाना जाता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन बुराई पर भक्ति की जीत का प्रतीक है। इस दिन सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और हर तरफ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हालांकि, इस साल 2024 में होली पर चंद्र ग्रहण लगेगा और होलिका दहन पर भद्रा का प्रभाव रहेगा।

आपको बता दें की 100 साल बाद ऐसा होगा कि होली और चंद्र ग्रहण एक ही पड़ेगा। आइए जानते है, होलिका दहन तिथि, शुभ समय, भद्रा काल और होलिका दहन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण तथ्य-

Holika Dahan 2024 Date: होलिका दहन तिथि 2024

दैनिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को मानी जा रही है। ऐसे में होलिका दहन, रविवार 24 मार्च 2024 के दिन किया जाएगा। इस तिथि का शुरुआत व समापन समय इस प्रकार से है-

होलिका दहन तिथि शुरुआत समय

24 मार्च 2024, प्रातः 09:55 से

होलिका दहन तिथि समापन समय

25 मार्च 2024, दोपहर12:30 तक

Holika Dahan 2024 Shubh Muhurat : होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2024

साल 2024 में होलिका दहन का सबसे अच्छा समय रात 11:14 बजे से 12:20 बजे तक माना जा रहा है। ऐसे में इस साल होलिका दहन का यह अनुष्ठान देर रात तक संपन्न किया जाएगा।

Holika Dahan Bhadra Kaal Samay : होलिका दहन भद्रा काल समय

शास्त्रों के अनुसार, भद्रा काल के समय को अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। इस दौरान किसी भी तरह की पूजा और शुभ कार्य की मनाही की जाती है।पंचांग के अनुसार भद्रा काल का यह समय, 24 मार्च की सुबह प्रांरभ होगा, जिसका समय इस प्रकार से है-

भद्रा प्रारंभ समय

सुबह 09:54 मिनट से

भद्रा समापन समय

रात 11:13 मिनट तक

भद्रा पूंछ समय –

शाम 06:33 मिनट से रात्रि 07:53 तक

भद्रा मुख समय

रात्रि 07:53 मिनट से रात्रि 10:06 मिनट तक

इस साल होली का त्योहार और चंद्र ग्रहण एक साथ है। बताते चलें की यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे से शुरू होकर दोपहर 3:02 बजे तक समाप्त होगा। चूँकि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *