Pitru Paksha 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, जानें सभी तिथियां व धार्मिक महत्व!

Pitru Paksha 2023: Know the date and Significance!

Pitru Paksha 2023: हिन्दू धर्म शास्त्रों में पितृ पक्ष का विशेष महत्व बताया जाता है। इस 16 दिनों में व्यक्ति सच्चे मन से अपने पूर्वजों को याद करते है और उनके निमित्त किये जाने वाले कार्यों को करते है। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद महीने के शुक्ल पूर्णिमा से पितृ पक्ष (Pitru Paksha) का आरंभ हो जाता है। जिसके बाद आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक इसका समापन होता है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पितरों के पूजन के लिए इन 16 दिनों (Shraddh Paksha 2023) को सबसे पवित्र माना जाता है। इस दौरान ब्राह्मणों और कौवों को भोजन करवाने का विशेष महत्व बताया जाता है। कहते है कि ऐसा करने से पूर्वज बहुत प्रसन्न होते है और परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते है। इसके अलावा इस समय पिंडदान करने से उनके पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष भी मिलता है।

आइये जानते है इस साल पितृ पक्ष की शुरू और समापन तिथि (Pitru Paksha start and end date) क्या है और पितृ पक्ष का हमारे वेद-पुराणों में क्या महत्व बताया गया है-

Pitru Paksha Shraddh Dates : पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध तिथियां

इस साल शुक्रवार 29 सितंबर 2023 के दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। वही इसका समापन 14 अक्तूबर 2023 के दिन सर्व पितृ आमवस्या के दिन होगा। पितृ पक्ष 2023 की सभी श्राद्ध तिथियां इस प्रकार से है-

पूर्णिमा श्राद्ध तिथि – 29 सितम्बर 2023 (शुक्रवार)

द्वितीया श्राद्ध तिथि – 30 सितंबर 2023 (शनिवार)

तृतीया श्राद्ध तिथि – 1 अक्टूबर 2023 (रविवार)

चतुर्थी श्राद्ध तिथि – 2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)

पंचमी श्राद्ध तिथि – 3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)

षष्ठी श्राद्ध तिथि – 4 अक्टूबर 2023 (बुधवार)

सप्तमी श्राद्ध तिथि – 5 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)

अष्टमी श्राद्ध तिथि – 6 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)

नवमी श्राद्ध तिथि – 7 अक्टूबर 2023 (शनिवार)

दशमी श्राद्ध तिथि – 8 अक्टूबर 2023 (रविवार)

एकादशी श्राद्ध तिथि – 9 अक्टूबर 2023 (सोमवार)

द्वादशी श्राद्ध तिथि – 11 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)

त्रयोदशी श्राद्ध तिथि – 12 अक्टूबर 2023 (बुधवार)

चतुर्दशी श्राद्ध तिथि – 13 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)

सर्व पितृ अमावस्या तिथि – 14 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)

Pitru Paksha Significance : पितृ पक्ष 2023 महत्व

गरुड़ पुराण में पितृ पक्ष बहुत महत्वपूर्ण (pitru paksha ka mehatv) माने गए है। पितृ पक्ष को श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन पितरों और उनके श्रद्धापूर्वक पूजा के लिए समर्पित है। पूर्वजों की मृत्युं तिथि पर उनके निमित्त श्राद्ध किया जाता है। साथ ही, उनके नाम पर ब्राह्मणों को भोजन और कपड़े भी दान किये जाते है।

ऐसा माना जाता है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवार द्वारा दी जाने वाली हर चीज ग्रहण करते हैं। ये दिन तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने के लिए अनुकूल माने जाते है। इस दिन परिवार जन ब्राह्मणों को अपने घर बुलाते हैं और उन्हें भोजन, वस्त्र और सात्विक दक्षिणा देते है। इसके बाद वह ब्राह्मणों के पैर छूते हैं और उनसे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *