Ram Navami 2024: रामनवमी पर इस शुभ मुहूर्त पर करें श्री रामलला का पूजन, जानें शुभ मुहूर्त व पूजन विधि!

Ram Navami Shubh Mahurat 2024

नवरात्रि के नौ दिनों के अंत में श्री राम नवमी का महान त्योहार मनाया जाता है। इस वर्ष यह राम नवमी का दिन 17 अप्रैल 2024 बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम श्री राम का जन्म इसी दिन दोपहर 12 बजे कर्क लग्न में हुआ था।

इस लग्न के अनुसार अभिजीत मुहूर्त में श्री राम का जन्म मनाना शुभ माना जाता है। इसीलिए चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। इस बार रामनवमी पर बेहद दुर्लभ और खास संयोग बन रहा है. ऐसा माना जाता है कि इस शुभ अवधि के दौरान किए गए किसी भी अच्छे काम में सफलता मिलती है। तो, आइये जानते है श्री राम नवमी 2024 शुभ मुहूर्त व अन्य महतवपूर्ण तथ्य-

रामनवमी 2024 पूजा शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2024 Puja Shubh Muhurat)

दैनिक पंचांग के अनुसार रामनवमी के दिन विशेष शुभ मुहूर्त बन रहा है। इस शुभ समय में अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:40 बजे से दोपहर 1:40 बजे तक होता । इस शुभ अवधि में आपको श्री रामलला की पूजा करनी चाहिए और भगवान रामलला की आरती करनी चाहिए।

अगर आप इस दिन पूजा-पाठ के अलावा धार्मिक कार्य भी करना चाहते हैं तो सगाई, प्राण प्रतिष्ठा, हवन, मुंडन, गृह प्रवेश आदि संपन्न कर सकते है। इन सभी कार्यों के लिए दिन में 11:40 से 1:40 बजे तक दो घंटे पूजा करना बहुत अनुकूल रहेगा।

रामनवमी पूजा विधि (Ram Navami Puja Vidhi)

  • रामनवमी के ब्रह्ममुहूर्त में उठकर स्नान के बाद सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें।
  • भगवान राम के दर्शन के बाद घर में आकर मंदिर में झांकी सजाने के बाद एक कलश स्थापित करें।
  • वहां पर गणेश जी की स्थापना करें. गणेश जी की पूजा के अलावा भगवान रामलला की पूजा करें और राम जी का आवाहन करते हुए, रामलला का दुग्धाभिषेक करें।
  • अभिषेक के बाद प्रभु श्रीराम पिताम्बर वस्त्र धारण करें, मस्तक पर तिलक लगाएं। भगवान रामलला को तिलक लगाने के बाद 108 बार राम-राम का एक माला जाप करें। फिर इसके बाद श्री रामलला की आरती गाएं और अंत में सभी में प्रसाद वितरित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *